इस बार कब होगा होलिका दहन, भद्रा और चंद्र ग्रहण ने लगाया अड़ंगा, ये है दहन का सबसे शुभ मुहूर्त

इस साल चंद्रग्रहण के कारण होली की तारीखों में बदलाव हुआ है। 2 मार्च की रात होलिका दहन होगा, 3 मार्च को सूतक काल के चलते रंगों की होली नहीं खेली जाएगी और 4 मार्च को देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी।

देशभर में लोग रंगो के त्योहार यानि होली का इंतजार कर रहे है, लेकिन इस साल होली के पर्व को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि 3 मार्च को चंद्रग्रहण पड़ने वाला है, ज्योतिष के अनुसार, 2 मार्च की रात 12:50 बजे से 2:02 बजे तक,  होलिका दहन का मुहूर्त रहेगा, और 3 मार्च को चंद्रग्रहण और सूतक काल होने के कारण उस दिन रंगों की होली नहीं खेली जा सकेगी, इसलिए इस साल होली 4 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी,  जरुरी बात ये है कि चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को सुबह 6:20 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा, और ग्रहण का मोक्ष शाम 6:47 बजे होगा, तो इस बार होली का जश्न थोड़ा वक्त के हिसाब से अलग लेकिन उतना ही रंगीन और आनंदमय होने वाला है, क्योंकि 2 मार्च की रात होलिका दहन होगा,और 4 मार्च को रंगों के त्योहार छाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article