Bhopal : हमीदिया अस्पताल में मरीजों से ठगी, डॉक्टर बनकर फोन पर ऐंठता था 5-5 हजार

हमीदिया अस्पताल में मरीजों से ठगी करने वाले आरोपी जितेन्द्र खागरे को कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को डॉक्टर बताकर फोन पर इलाज के नाम पर 5-5 हजार रुपये ऐंठता था। उसने चार ठगी की वारदातें कबूल की हैं।

हमीदिया अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से ठगी करने वाले आरोपी को कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अस्पताल में भर्ती मरीजों को निशाना बनाता था और खुद को डॉक्टर बताकर फोन के जरिए उनसे ठगी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इलाज से जुड़ी बातों का हवाला देकर मरीजों से 5-5 हजार रुपये की मांग करता था।इस पूरे मामले का खुलासा अस्पताल प्रबंधन की शिकायत के बाद हुआ। शिकायत मिलते ही कोहेफिजा पुलिस ने जांच शुरू की और अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही साइबर सेल की मदद से मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचे।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र खागरे के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अब तक चार ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसकी जांच जारी है। मोबाइल की जांच के बाद और भी ठगी के मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article