आज का मुद्दा: दिग्विजय का 'दूसरा' दौर.. 2018 जैसा रोल दोहराएंगे Digvijay Singh?

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुपर एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे, जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

आज का मुद्दा: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं..सुपर एक्टिव मोड में दिख रहे दिग्विजय सिंह जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद करते दिखेंगे..दिग्विजय सिंह जल्द ही जिलों का दौरा करते और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते दिखेंगे..कांग्रेस इसे दिग्विजय का दूसरा दौर मान रही है..पार्टी को उम्मीद है कि जैसे 2018 में दिग्विजय सिंह कांग्रेस की सत्ता वापसी के सूत्रधार बने थे..वैसे ही इस बार भी वो कांग्रेस को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे..कांग्रेस ने दिग्विजय के खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार पर भी खुला हमला बोला..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article