प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद उत्तर दिशा से शुष्क और ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ में लौट आई हैं। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव ज्यादा महसूस किया जा रहा है। राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में रातें अचानक ज्यादा सर्द हो गई हैं।मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर और दुर्ग जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। माना एयरपोर्ट क्षेत्र में तापमान लगभग पांच डिग्री तक नीचे चला गया, जिससे आम लोगों को रात और सुबह के समय तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बनी हुई है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us