CM मोहन यादव ने अधिकारियों की लगाई क्लास, फिक्स की ऑफिस पहुंचने की टाइमिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई साल की पहली बैठक में नौकरशाही को सख्त संदेश दिया। 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति और बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य होगी। 2026 को विकास व किसान कल्याण का अहम वर्ष बताया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नए साल की पहली बड़ी बैठक में प्रदेश की नौकरशाही को जमकर फटकार लगाई...सीएम ने अधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के आला अफसरों को संबोधित करते हुए सीएम ने दो टूक कहा कि... दफ्तरों में 'लेट-लतीफी' का कल्चर अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे तक अपनी कुर्सी पर मौजूद रहें और बायोमेट्रिक अटेंडेंस के जरिए इस अनुशासन को अनिवार्य बनाएं...साथ ही उन्होंने वर्ष 2026 को विकास और किसान कल्याण के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों से मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया... सीएम ने मंत्रालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कहा कि.. राज्य सरकार के बीते 2 वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे हैं... प्रदेश की प्रगति और विकास को केंद्र सरकार ने भी सराहा है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article