CG Weather: कई जिलों में घना कोहरा,1 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

उत्तर छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड रहेगी। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह सर्द बना हुआ है। कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे सुबह के समय दृश्यता कम हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।हालांकि दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस होगी, लेकिन रात और सुबह की ठंड लोगों को परेशान करती रहेगी।  अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में मौसम सामान्य बना रहेगा। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article