छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे का काउंटडाउन शुरू हो गया है डेडलाइन से पहले नक्सली संगठन अपने अंत की ओर बढ़ रहा है उसके कैडरों के पास हिंसा त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है यही वजह है कि दो बड़े नक्सली नेताओं ने फोर्स के सामने घुटने टेक दिए हैं नक्सली संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी ने सरेंडर कर दिया है बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी CCM संग्राम मल्ला राजी के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं दरअसल बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया था वर्तमान में ये नक्सल संगठन का सबसे बड़ा लीडर है इस पर सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही करीब डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित है जबकि संग्राम 1 करोड़ रुपए का इनामी नक्सली है मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- नक्सलवाद अंतिम पड़ाव पर है और ये अमित शाह की रणनीति का असर है
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us