Aaj Ka Mudda : नक्सलवाद 'ऑल आउट'..., मिशन मार्च में नहीं 'डाउट'

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों और सरेंडर पॉलिसी के असर से बड़े नक्सली नेता एक-एक कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। संगठन के वरिष्ठ नेता देवजी, जिसे बसव राजू के बाद महासचिव की जिम्मेदारी मिली थी, अब उसने भी हथियार डाल दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय बड़े नक्सली चेहरे एक-एक कर सरेंडर कर रहे हैं.. खूंखार नक्सली देवजी ने हथियार डाल दिए हैं.. जिसे संगठन का बड़ा लीडर माना जाता था.. बसव राजू के बाद उसे महासचिव की जिम्मेदारी मिली थी.. बताया जा रहा है कि 135 जवानों की हत्या और झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड के तौर पर भी उसका नाम सामने आया था.. देवजी के साथ मल्ला ने भी आत्मसमर्पण किया है.. अब छत्तीसगढ़ में बड़े चेहरों में सिर्फ गणेश उइके और मिसिर बेसरा बचे बताए जा रहे हैं.. गणेश उइके ओड़िशा में और मिसिर बेसरा झारखंड में सक्रिय है..सरकार का दावा है कि लगातार ऑपरेशन और सरेंडर पॉलिसी से संगठन पूरी तरह टूट चुका है..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article