CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव! 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, क्‍या 2028 की तैयारी ऐसे होगी?

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 2028 चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए 41 नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए। खड़गे ने मंजूरी दी, दीपक बैज ने स्वागत किया। पार्टी को संगठन मजबूत होने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 2028 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए 41 नए जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी। नई सूची जारी होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी निर्णयों का स्वागत किया और नए जिलाध्यक्षों को बधाई दी। पार्टी का मानना है कि नए चेहरों की टीम संगठन को मज़बूती देगी और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति मिलेगी। इस बदलाव से स्थानीय नेतृत्व को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article