Chaitanya Baghel Bail: जेल से रिहा हुए भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल,जानिए क्या बोले पूर्व CM?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ता नाच-गाकर और आतिशबाजी करते हुए रिहाई का जश्न मनाते नजर आए। चैतन्य बघेल की रिहाई से पहले जेल के बाहर ढोल बजाए गए। उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जमा हुए और जमकर आतिशबाजी की।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article