महात्मा गांधी कहिए.. राष्ट्रपिता कहिए.. या बापू कहकर याद कीजिए... इस नाम के साथ ही अहिंसा, संयम और नैतिकता याद आते हैं... देश में परंपरा रही है कि गांधी जयंती और पुण्यतिथि पर शराब बिक्री पर रोक रहती है... लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार तस्वीर बदली हुई नजर आई... 2025 तक 30 जनवरी ड्राई डे था, लेकिन इस साल सरकार ने इसे सूची से बाहर कर दिया... जिसके बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में शराब की दुकानें खुली रहीं... सरकारी फैसले के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर आई... हर जिले में शराब दुकानों के बाहर प्रदर्शन हुआ... कांग्रेस का आरोप है कि गांधी की पुण्यतिथि पर शराब बिकना.. सरकार की सोच और संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल है... प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे वैचारिक पतन बताते हुए निशाना साधा...
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us