CM साय का बड़ा फैसला: किसानों के लंबित टोकन देख बढ़ाई धान खरीदी की तारीख

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में धान खरीदी की समय-सीमा खत्म होने के बाद अब दो दिनों के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। यह निर्णय उन किसानों के लिए लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। धान खरीदी से वंचित रह गए किसानों को अब एक बार फिर अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दो दिनों के लिए दोबारा धान खरीदी शुरू की जाएगी। सरकार का यह निर्णय उन किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जो तय समय-सीमा के भीतर किसी कारणवश धान नहीं बेच पाए थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी पात्र किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष निर्णय लिया गया है, ताकि खरीदी व्यवस्था में रह गई कमियों को दूर किया जा सके।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article