CG Farmers News: 28 फरवरी को मिलेगा धान बोनस, 10,324 करोड़ सीधे खाते में होंगे ट्रांसफर, इतने किसानों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ में होली से पहले धान बोनस! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को 1.17 लाख किसानों के खातों में 461.82 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर करेंगे। कृषक उन्नति योजना से राज्य के 25 लाख से ज्यादा किसानों को कुल 10,292 करोड़ का लाभ मिलेगा।

होली से पहले धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि जारी करेगी। जिससे किसानों की भी होली रंग बिरंगी होगी। जानकारी के लिए आपको बतादें कि, इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article