अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता… छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी राहत दी है। महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% किया गया। 3% DA बढ़ोतरी से लाखों कर्मचारियों की आय में सीधा लाभ होगा।

DA Hike: छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में सीएम साय ने ऐलान किया कि अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। अब तक यह भत्ता 55 प्रतिशत था। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर है। महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा फायदा होगा। सरकार के इस फैसले को कर्मचारी हितैषी कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article