छत्तीसगढ़ PCC सूची में बड़ी चूक, मृत व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाने पर सियासी घमासान, BJP ने कसा तंज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संगठनात्मक सूची में बड़ी चूक सामने आई है। गरियाबंद जिले में दिवंगत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र सोम को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) द्वारा जारी की गई संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची में एक मृत व्यक्ति को सक्रिय पद की जिम्मेदारी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2025 को दुनिया छोड़ चुके पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय रूपेंद्र सोम का नाम प्रदेश कांग्रेस की सूची में शामिल किया गया है और उन्हें इंदागांव मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची में बड़ी चूक, मृत व्यक्ति को मिली मंडल की ज़िम्मेदारी, 22 अगस्त 2025 को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष का निधन , दिवंगत रुपेंद्र सोम को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी , कैबिनट मंत्री टंकराम वर्मा ने कसा तंज , पतन की ओर है कांग्रेस- कैबिनेट मंत्री , किसी को कुछ भी बना देते है- टंकराम वर्मा , कांग्रेस का अपना अलग कल्चर है- टंकराम वर्मा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article