छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सूरजपुर में 4.7 डिग्री और कोरिया जिले में 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।दुर्ग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में पारा 9 डिग्री तक पहुंचा। राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर देखने को मिला और यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औद्योगिक नगरी कोरबा में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बस्तर संभाग में भी ठंड बढ़ी है, जहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us