CG Weather : उत्तर मध्य जिलों में शीतलहर की संभावना, ये जिला रहा सबसे ठंडा, तापमान 2.1 डिग्री

छत्तीसगढ़ में ठंड तेज हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक उत्तरी व मध्य हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी दी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.3°C दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर सबसे गर्म रहा।

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों के एक-दो इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में पहले ही ठंडी हवाओं का असर (CG Cold Wave Alert) देखा गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ है। कई जिलों में रात की ठंड सामान्य से काफी अधिक बनी हुई है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने लगा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article