Aaj Ka Mudda : लखमा फिर 'गरजेंगे', विधानसभा में 'बरसेंगे'

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इस बार केंद्र बिंदु में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा हैं। कथित शराब घोटाले के मामले में जेल और फिर जमानत के बाद, लखमा शर्तों के साथ सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है… लेकिन इस बार चर्चा किसी योजना या आंकड़े की नहीं… बल्कि एक नाम की है — कवासी लखमा। शराब घोटाला… जेल… जमानत… और अब सदन में वापसी..कवासी लखमा की एंट्री ने एक बार फिर से सियासी तापमान बढ़ा दिया है..शर्तों के साथ विधानसभा में शामिल होने की इजाजत दी गई है..ये जानकारी खुद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी..कुल मिलाकर कानूनी पाबंदियों के बीच कवासी लखमा की राजनीतिक मौजूदगी तय हो गई है..कांग्रेस इसे जनता की आवाज़ की वापसी बता रही है..पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि लखमा हर मुद्दे को आक्रामकता से उठाते हैं..गैदू ने कहा कि लखमा इस बार भी सदन में गरजेंगे..संकेत साफ हैं..विपक्ष बजट सत्र में सरकार की घेराबंदी करने की तैयारी में है..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article