आज का मुद्दा- कांग्रेस के 'सीक्रेट' मददगार...

आज का मुद्दा: छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को कांग्रेस का 'सीक्रेट मददगार' करार दिया।

आज का मुद्दा- कांग्रेस के 'सीक्रेट' मददगार... क्या बृजमोहन कांग्रेस के सीक्रेट यार? ये हैं छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत.. जिन्होंने छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के सीक्रेट मददगार के नाम का खुलासा किया... दरअसल नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक ही मंच पर थे... जब उनसे मंच साझा करने को लेकर सवाल पूछा गया.. तो जवाब में महंत ने ऐसा बयान दे दिया.. जो सीधे बीजेपी की राजनीति पर निशाना बन गया... महंत यहीं नहीं रुके.. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की मदद करने के लिए किसी नेता का कांग्रेस में आना ज़रूरी नहीं है.. महंत के मुताबिक.. बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी में रहते हुए भी कांग्रेस की मदद करते हैं और आगे भी करते रहेंगे...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article