भोपाल में भाजपा ने अपने वक्ताओं को आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु 'प्रशिक्षण महाअभियान' शुरू किया है। इस शिविर में 600 चयनित वक्ताओं को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की हाईटेक ट्रेनिंग दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की विचारधारा के अनुरूप ही बात रखें और 'सोच-समझकर' बोलें। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा विशिष्ट है और नए दौर में तकनीकी तालमेल के साथ इसे जन-जन तक पहुँचाना एक सतत प्रक्रिया है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us