BJP Rajya Sabha Candidates: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा BJP उम्मीदवार घोषित, BJP ने जारी की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार, असम, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों से कुल कई नामों की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका दिया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा का टिकट मिला है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article