Bilaspur : कवि सम्मेलन के प्रचार में विवाद, गैर-हिंदू प्रवेश वर्जित अनाउंसमेंट पर आपत्ति

बिलासपुर में अखिल भारतीय हिंदू शौर्य सम्मेलन के कवि सम्मेलन पर विवाद हो गया है। प्रचार में “गैर हिंदू प्रवेश वर्जित” अनाउंसमेंट का आरोप है। सामाजिक संगठनों ने आयोजन और पुलिस ग्राउंड उपलब्ध कराने पर आपत्ति जताई है।

बिलासपुर में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय हिंदू शौर्य सम्मेलन के प्रचार में किए गए एक अनाउंसमेंट पर आपत्ति जताई जा रही है, जिसमें कथित तौर पर “गैर हिंदू प्रवेश वर्जित” कहा गया है। इस अनाउंसमेंट के सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम को लेकर विरोध दर्ज कराया है और इसे समाज को बांटने वाला करार दिया है।संगठनों का कहना है कि सार्वजनिक आयोजन में इस तरह की भाषा आपत्तिजनक है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। वहीं 31 जनवरी को यह कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस ग्राउंड जैसे सार्वजनिक स्थल को आयोजन के लिए उपलब्ध कराने पर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article