Bhopal Murder Case : Instagram से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत, सामने आया नया ट्विस्ट

भोपाल के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की पानी की टंकी में बक्से में मिले युवती के शव की पहचान टैटू से सिया के रूप में हुई। पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर समीर को गिरफ्तार किया। समीर की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे।

भोपाल के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की पानी की टंकी में बक्से में मिले शव के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।पानी की टंकी में बक्से से जिस युवती का शव मिला है, उसके हाथ और सीने पर बने टैटू से उसकी सिया नाम से पहचान हुई है। जिसके बाद पुलिस सिया के बॉयफ्रेंड समीर तक पहुंची और शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। जहां प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सिया समीर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि समीर के पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं। समीर की लाइफ में यह तीसरी लड़की थीं। बताया जा रहा है कि उनके रोज विवाद होते रहते थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article