Bhopal : स्लॉटर हाउस में गौमांस का मामला, गौमांस पर कार्रवाई, 8 निगम कर्मचारी सस्पेंड

भोपाल के स्लॉटर हाउस में गौमांस मिलने के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। 8 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, 3 को नोटिस जारी हुआ है। 2014-15 से अब तक के रिकॉर्ड जब्त कर प्रभारी यंत्री सौरभ सूद से पूछताछ जारी है।

भोपाल के स्लॉटर हाउस में गौमांस मिलने के मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद स्लॉटर हाउस से जुड़े 8 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि 3 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नगर निगम की टीम ने स्लॉटर हाउस से 2014-15 से अब तक के सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और फाइलें जब्त कर ली हैं, ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके। प्रशासन यह जानने की कोशिश कर रहा है कि इतने वर्षों से नियमों का पालन हुआ या नहीं और कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article