Bhopal : पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 19 फरवरी को भी आया था धमकी भरा मेल

भोपाल में पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी मिली। कैंपस खाली कराया गया। 19 फरवरी को भी ऐसा मेल आया था। प्रबंधन और पुलिस ने अलर्ट जारी कर जांच शुरू की।

भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है। मेल मिलते ही प्रबंधन में हड़कंप मच गया और एहतियातन पूरे कैंपस को तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। बता दें कि 19 फरवरी को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके बाद सतर्कता बढ़ा दी गई थी। लगातार मिल रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। कैंपस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article