भोपाल: पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे CM मोहन यादव, होली से पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा

भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और होली से पहले कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को शांति बनाए रखने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, बढ़ी पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा के निर्देश दिए।

MP News: राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अचानक अपना तय कार्यक्रम बदला और पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर होली से पहले कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा इंतजामों, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और पुलिस की तैनाती को लेकर चर्चा हुई। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे, इसके लिए हर स्तर पर सख्त और प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, पेट्रोलिंग बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने होली के दौरान शांति बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है, ताकि प्रदेश में त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article