Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर पेड़ कटाई पर NGT सख्त, 8 जनवरी तक लगाई रोक

भोपाल के अयोध्या बायपास क्षेत्र में चल रही पेड़ कटाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। पर्यावरण को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए एनजीटी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए 8 जनवरी तक पेड़ काटने पर रोक लगा दी है।

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेड़ों की कटाई पर NGT ने रोक लगा दी है। आसाराम चौराहे से लेकर रत्नागिरी तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या बायपास को 10 लेन में तब्दील किया जाना था। जिसके लिए 7871 पेड़ों को काटा जाना था, लेकिन अब इन पेड़ों की कटाई पर एनजीटी ने 8 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है। दरअसल, NHAI के द्वारा 16 किलोमीटर लंबे बायपास को 10 लेन में तब्दील किया जाना था। जिसके बदले एनएचएआई के द्वारा 81 हजार पौधे लगाए जाने थे। इस 10 लेन प्रोजेक्ट में सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई को 5 मीटर से घटाकर 1.5 मीटर करने की योजना भी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article