Bhagoria Haat: बड़वानी में भगोरिया हाट की धूम, ढोल-मांदल पर थिरके हजारों आदिवासी, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए लोग

बड़वानी में आदिवासी समाज का पारंपरिक भगोरिया हाट उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दशहरा मैदान रंग-बिरंगी वेशभूषा, ढोल-मांदल और लोकनृत्य से गूंज उठा। युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक परिधान, आभूषण और लोकगीतों से संस्कृति की झलक पेश की।

बड़वानी में आदिवासी समाज का पारंपरिक भगोरिया हाट पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.. इस सांस्कृतिक पर्व ने पूरे जिले को उत्सव के रंग में रंग दिया है.. दशहरा मैदान रंग-बिरंगी वेशभूषा, ढोल-मांदल की गूंज और लोकनृत्य से सराबोर है.. युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा.. तो युवतियों ने चांदी के आभूषण और पारंपरिक श्रृंगार से संस्कृति की झलक पेश की.. बुजुर्गों ने लोकगीत गाकर वातावरण को और भी जीवंत बना दिया.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article