आज का मुद्दा: रामनिवास को न्याय... सियासत का नया अध्याय, फिर चर्चा में मंत्री पद!

Ramniwas Rawat की सियासी किस्मत फिर पलटी। Madhya Pradesh High Court ने आपराधिक जानकारी छिपाने के मामले में Mukesh Malhotra का चुनाव रद्द कर दिया और रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया।


स्टेट हाईवे नहीं बल्कि सियासत वो बलखाती राहे हैं ...जिनके हर मोड़ पर कुछ नया और चौकाने वाला मिलता है ...और बीजेपी नेता रामनिवास रावत से ज्यादा इस बात को शायद कोई और नहीं समझ सकता ...6 बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए रावत ...किसी बात से रूठ कर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मई 2024 में बीजेपी में चले गए ...और बीजेपी ने हाथोहाथ उन्हे वनमंत्री भी बना दिया ...लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था ..उपचुनाव में रावत ...कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा से चुनाव हार गए ..मजे की बात ये कि मुकेश मल्होत्रा कभी बीजेपी में थे ....उपचुनाव में हार के बाद रावत को मंत्री पद भी छोड़ना पड़ा ...लेकिन उनकी उम्मीदें अब फिर जागी है ..क्योंकि हाईकोर्ट ने आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने के का दोषी पाते हुए  मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर ..... रामनिवास रावत को एमएलए घोषित कर दिया है.... 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article