आज का मुद्दा: संगठन की थीम, बीजेपी की टीम...भोपाल में जुटे मास्टर ट्रेनर

भोपाल के रवींद्र भवन में बीजेपी के मास्टर ट्रेनर्स को एआई और सोशल मीडिया के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे मंडल-बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तकनीक और संगठनात्मक कार्यसंस्कृति से जोड़ सकें।

Aaj Ka Mudda Madhaya Pradesh: भोपाल के रवींद्र भवन में जुटे बीजेपी के ये वो मास्टर ट्रैनर है जो मंडल और बूथ स्तर पर जाकर पार्टी के कार्यकर्ता को एआई जैसे तकनीकी विषयों पर ट्रेंड करेंगे और बताएंगे कि कार्यकर्ता एआई का इस्तेमाल करके कैसे सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की बात आम जनता तक पहुंचा सकते हैं ...और किस तरह से संगठन के अंदर एक वर्क कल्चर डेवलप कर सकते हैं ...लेकिन इन तकनीकी विषयों की बात के बीच भी बीजेपी के नेताओं ने पार्टी की थीम की ही बात की ..मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को सोच समझ कर बोलने की सलाह दी ...और वक्ताओं का फोकस पार्टी की विचारधारा और सोच पर ही रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article