Aaj Ka Mudda Chhattisgarh: मक्के की फसल के बीच अफीम और अब आरोपों के बीच सियासत. दुर्ग के झेंझरी गांव में अवैध खेती का खुलासा हुआ. तो विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोल दिया. वहीं बीजेपी ने कार्रवाई कर अपने ही नेता को निलंबित कर दिया. लेकिन सवाल बड़ा है इतनी बड़ी खेती आखिर कब से चल रही थी. देखिए यह रिपोर्ट…
मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद मौके पर पहुंचे और इस गौरखधंधे में बड़े रैकेट के शामिल होने का आरोप लगाया...कुल मिला कर कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है .. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ को उड़ता छत्तीसगढ़ बनाना चाहती है. भाजपा के नेता ही अफीम की खेती कर रहे हैं.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us