MP में मौसम का 'डबल अटैक'24 घंटे में 80 शहरों में बारिश,कई जिलों में गिरे ओले

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आंधी-बारिश और ओलावृष्टि। 24 घंटे में 80 शहरों में बारिश, उज्जैन-मंदसौर में फसल नुकसान। 23-24 फरवरी को फिर अलर्ट।

आधे MP में आंधी-बारिश...ओले भी गिरे:फरवरी में चौथी बार बदलेगा मौसम; 24 घंटे में 80 शहरों में बरसा पानी, 23-24 को फिर अलर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश हुई। वहीं, उज्जैन, मंदसौर समेत कई जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से अगले 3 दिन के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 23-24 फरवरी को फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले 2 दिन से प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। उज्जैन के घट्टिया, महिदपुर, उन्हेल सहित कई ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। यहां कई गांवों में खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई। इससे दाने को नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने सर्वे भी शुरू कराया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article