मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश किया..4 लाख 38 हजार करोड़ रुपए के इस बजट को सरकार ने ‘GYANII’ थीम पर बेस्ड बताते हुए विकास का रोडमैप करार दिया है..वहीं विपक्ष इसे घोषणाओं का पुलिंदा बता रहा है..अब सवाल ये है कि क्या ये बजट 2028 का एजेंडा सेट कर रहा है..सरकार का दावा है कि ये प्रदेश का पहला ‘रोलिंग बजट’ है..जिसमें जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया..बजट में 2028 के सिंहस्थ महापर्व के लिए 13,851 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है..लाड़ली बहनों के लिए 23,882 करोड़ रुपए का आवंटन, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, 8वीं तक के छात्रों को टेट्रा पैक में दूध देने की घोषणा और 1 लाख किसानों को सोलर पंप देने का लक्ष्य रखा गया है..वित्त मंत्री ने बजट को समस्पर्शी बताया.
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us