Union Budget 2026 Stock Market Update: बजट से शेयर बाजार नाराज़, सेंसेक्स 1500, निफ़्टी 500 अंक लुढ़का

Stock Market Update: शेयर बाजार जो सुबह गिरावट के साथ खुला था, संसद में बजट पेश होते ही अच्छी वापसी करता दिखाई दे रहा है, कई शेयर मजबूती के साथ अच्छी स्थिति मं दिख रहें हैं। सीजी पॉवर , महिंद्रा और मैक्स हेल्थकेयर समेत कई शायरों में उछाल

SD

Stock Market Update: केंद्रीय बजट 2026 के संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सुबह 11 बजे बजट पेश किए जाने से पहले हे बाज़ार में गिरावट देखने को मिली है. बता दें Sensex 82,280.82 (-285.55)  और Nifty50 25,305.75 (-113.15) गिरावट के साथ खुले। निवेशक बजट में टैक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, कैपेक्स और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े ऐलानों का इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह से बाजार की शुरुआती चाल सीमित दायरे में बनी हुई है।

बाजार जानकारों का मानना है कि बजट भाषण के दौरान और उसके बाद सेक्टर-विशेष में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बजट शुरू होने के बाद 

वित्त मंत्री का भाषण शुरू होते ही बाजार में उछाल देखने को मिला है, शेयर बाजार जो सुबह गिरावट के साथ खुला था, संसद में बजट पेश होते ही अच्छी वापसी करता दिखाई दे रहा है, कई शेयर मजबूती के साथ अच्छी स्थिति मं दिख रहें हैं।

दिन के अंत में 

बजट पेश होने के बाद शेयर बाज़ार में हलचल तेज़ ज़रूर हुई मगर वित्त मंत्री के भाषण ख़तम होने के कुछ पल बाद ही, सारी हलचलें थम गयीं और बाज़ार लाल दिखने लगा।

कुछ देर की तेज़ी के बाद सेंसेक्स लगभग 2000 से ज़यादा अंको से नीचे चला गया और निफ़्टी 500 से ज़्यादा अंकों से नीचे चला गया। हालांकि दिन ख़त्म होने तक मार्केट ने थोड़ी वापसी तो की ही मगर उसके बाद भी सेंसेक्स 800 अंक नीचे बंद हुआ।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article