/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/new-bullet-train-project-railway-budget-2026-two-bullet-trains-each-in-up-and-mumbai-238-ac-local-trains-automatic-door-closing-hindi-news-2026-02-02-20-06-46.jpg)
New Bullet Train Project: देश में रेल बजट 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा। राज्यों को बजट आवंटन कर दिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में 2 नई बुलेट ट्रेन चलेंगी। पहली दिल्ली से वाराणसी, दूसरी वाराणसी से पटना होते हुए सिलिगुड़ी तक जाएगी। इसकी मंजूरी मिल चुकी है।
3 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा दिल्ली से वाराणसी तक का सफर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यूपी में बुलेट ट्रेन के दो नए प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि पहली बुलेट ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। इस बुलेट ट्रेन के शुरू होने पर दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी महज 3 घंटे 50 मिनट में पूरी होगी। रेलवे इस प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर तैयार करने का काम जल्द ही शुरू करने जा रहा है। दिल्ली से वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन का एलाइनमेंट जल्द फाइनल कर करके घोषित किया जाएगा।
मुंबई से चलेंगी 2 नई बुलेट ट्रेन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई में 2 नई बुलेट ट्रेन चलेंगी। पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से पुणे के बीच चलेगी। मुंबई से पुणे सिर्फ 48 मिनट में पहुंचेंगे। वहीं दूसरी बुलेट ट्रेन पुणे से हैदराबाद के बीच चलेगी। पुणे से हैदराबाद का सफर सिर्फ 1 घंटे 55 मिनट में पूरा हो जाएगा।
कर्नाटक में 2 बुलेट ट्रेन
कर्नाटक को 2 हाई स्पीड बुलेट ट्रेन चलेंगी। पहली बेंगलुरु से चेन्नई और दूसरी बेंगलुरु से हैदराबाद के बीच चलेगी। बेंगलुरु से हैदराबाद की यात्रा सिर्फ 2 घंटे में पूरी होगी। बेंगलुरु से चेन्नई सिर्फ 1 घंटे में पहुंच जाएंगे।
मुंबई में 238 AC लोकल चलेंगी, 15 कोच होंगे
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई में 238 AC लोकल चलाई जाएंगी। इनके गेट ऑटोमैटिक बंद होंगे। ये लोकल 15 कोच ही होंगी। इसके लिए मुंबई के सभी प्लेटफॉर्म्स को बड़ा किया जा रहा है। अभी 7-8 कोच की लोकल चलती हैं।
प्रोजेक्ट्स पूरे करने की टाइम लिमिट
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मेगा प्रोजेक्ट 5 साल में पूरे करेंगे और दूसरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए 2-3 साल की टाइम लिमिट तय की गई है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us