/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/new-poster-1-100-2026-02-24-09-43-37.jpg)
CG Budget Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज यानी 24 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट भाषण शुरू हो गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रख रहे हैं। बजट में गुड गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी पर फोकस हो सकता है।
- Feb 24, 2026 13:23 IST
महिलाओं के लिए क्या
लखपति दीदियों के आर्थिक विस्तार के लिए एक नई योजना सीएम लखपति दीदी भ्रमण योजना का ऐलान किया गया। इसके लिए लखपति दीदीयों के लिए व्यवसाय के भ्रमण की योजना, शक्तिपीठों का भ्रमण कराया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बजट में 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पूरक पोषण आहार योजना के लिए 650 करोड़ रुपये रखे गए हैं। साथ ही पोषण अभियान और कुपोषण मुक्त योजनाओं के तहत 235 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में अभिसरण के माध्यम से 500 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। इन नए केंद्रों की स्थापना के लिए बजट में 42 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
- Feb 24, 2026 13:15 IST
सिंचाई, नहर और बांध क्या?
बस्तर में इंद्रावती, मटनार और देवूर गांव में करीब 2,024 करोड़ रुपए की लागत से 68 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से करीब 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराइ जाएगी। साथ ही सरगुजा–जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ रुपए और बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए भी 75 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ताकि इन इलाकों में विकास कार्यों को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सके। महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान तय किया गया है।
- Feb 24, 2026 13:10 IST
मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव
बस्तर-सरगुजा में एलाइड कृषि सेक्टर के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने पर खास फोकस रहेगा।जिसमें एग्रो और एग्रो प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। राइस मिल और बकरी पालन फार्म लगाने के लिए निवेशकों को निवेश अनुदान देने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही छोटी इकाइयों में बकरी पालन और मधुमक्खी पालन जैसे स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
साथ ही जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा। बस्तर सरगुजा के जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही सरगुजा और बस्तर में डॉक्टरों की भर्ती होगी
- Feb 24, 2026 13:02 IST
केंद्र ने 500 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति दी
/bansal-news/media/post_attachments/d804a29c-e49.png)
केंद्र सरकार ने कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 500 नए मोबाइल टावरों को मंजूरी दी है, इससे दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क अच्छा होगा। बस्तर में इंटरनेट सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ‘बस्तर में नेट’ परियोजना के तहत बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जिससे लोगों को ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिले।
इसके साथ ही बस्तर और सरगुजा में पहले से चल रही मुख्यमंत्री बस योजना को और मजबूत करने के लिए इस बजट में 10 करोड़ रुपए रखे गए हैं। जिससे ग्रामीण और आदिवासी इलाकों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी और उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी थोड़ी और सरल बनेगी।
- Feb 24, 2026 12:54 IST
5 हजार करोड़ से 1.72 लाख करोड़ तक पहुंचा बजट
वित्त मंत्री ने कहा कि 5 हजार करोड़ से शुरू हुआ बजट आज करीब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। जिसमें युवाओं की ऊर्जा, किसानों की मेहनत और उद्यमियों के योगदान ने बड़ी भूमिका निभाई है। सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे दूर तक के इलाकों को भी विकास के लिए जोड़ा जा सके। ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों से लाखों लोग जुड़ रहे हैं। अब इसी कड़ी में सरगुजा ओलंपिक का आयोजन भी किया जाएगा।
इन आयोजनों की निरंतरता बनी रहे, इसके लिए बजट में बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के लिए 5–5 करोड़ रुपये का प्रावधान तय किया गया है। इसके साथ ही नक्सलवाद के गढ़ कहे जाने वाले अबूझमाढ़ और जगरगुंडा जैसे इलाकों में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना भी की जाएगी । जिससे वहां के बच्चों और युवाओं को शिक्षा और बेहतर भविष्य के नए मौके मिल सकें।
- Feb 24, 2026 12:45 IST
बजट की थीम रखी गई 'संकल्प'
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट को लेकर अपना भाषण शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट की थीम संकल्प (SANKALP) है। यानी जिसमें एस से समावेशी विकास, क से अधोसंरचना, एन से निवेश, के से कुशल मानव संसाधन, ए से अंत्योदय, एल से लाइवलीहुड
पी से पॉलिसी से परिणाम तक।S - समावेशी विकास
A - अधोसंरचना
N - निवेश
K - कुशल मानव संसाधन
A - अन्त्योदय
L - लाइवलीहुड
P - पॉलिसी से परिणाम तक - Feb 24, 2026 12:27 IST
मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे विधानसभा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/whatsapp-image-2026-2026-02-24-12-33-09.jpeg)
वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा पहुंच चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखेंगे।
- Feb 24, 2026 12:12 IST
वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्नी ने लगाया माटी का तिलक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/whatsapp-image-2026-2026-02-24-12-12-00.jpeg)
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पत्नी ने उन्हें माटी का तिलक लगाकर रवाना किया।
- Feb 24, 2026 11:22 IST
बजट से पहले वित्तमंत्री OP चौधरी ने किए राम मंदिर में दर्शन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/whatsapp-image-2026-02-24-11-22-25.jpeg)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने अपनी पत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ पूजा-अर्चना की।
- Feb 24, 2026 11:17 IST
बजट से पहले CM विष्णुदेव साय का पोस्ट
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बजट पेश होने वाला है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बजट को मील का पत्थर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को मजबूत आधार देगा। साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us