Budget 2026 for Women: महिलाओं को बड़ा तोहफा, बजट में वित्त मंत्री ने किया शी-मार्ट योजना का ऐलान, अब हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

Budget 2026 for Women: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश कर दिया है। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बजट में निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

budget 2026

Budget 2026 for Women:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश कर दिया है। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बजट में निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ग्रामीण महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए विशेष पहल की गई है, जिसमें लखपति दीदी योजना पर आधारित सामुदायिक स्व-सहायता समूह उद्यम स्थापित करने का प्रावधान है। इससे महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से उद्यम स्वामित्व की ओर जाने में मदद मिलेगी। MSME क्षेत्र में महिलाओं के लिए 10,000 करोड़ रूपए का SME ग्रोथ फंड घोषित किया गया है, जो महिलाओं के लिए इक्विटी सपोर्ट प्रदान करेगा। पहले से चल रही योजनाओं को मजबूत करते हुए पहली बार उद्यमी महिलाओं के लिए टर्म लोन और मेंटरशिप का विस्तार किया गया है।

Budget 2026

लखपति दीदी के बाद अब शी-मार्ट का एलान

सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना को और विस्तार देने की घोषणा की गई है, जिससे देशभर की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सालाना आय को बढ़ाना है। बजट में ये साफ किया गया कि लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत अब महिलाओं को सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि उनके उत्पादों को बेचने के लिए देशभर में और अधिक रिटेल आउटलेट भी खोले जाएंगे। इससे महिलाओं को बाजार से जोड़ने, स्थायी आय के साधन बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सरकार का यह कदम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।

वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए सी-मार्ट योजना की शुरुआत की है. पिछले साल के बजट में महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई थी और इस बार के बजट में इस योजना को आगे बढ़ाते हुए सी-मार्ट योजना की शुरूआत की जाएगी। जिसके तहत महिलाओं को अपने कारोबार स्‍टैबिलिट करने के लिए बड़ा सपोर्ट मिलेगा. वहीं ये कारोबार के लिए कम ब्‍याज पर लोन उठा सकती हैं।

हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

एक बड़ी राहत और खुशखबरी की बात ये है कि लड़िकयों के लिए अब हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएगा। ये लड़िकयों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक स्वागत योग्यत कदम बताया जा रहा है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष का यह बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित है और तीन कर्तव्यों पर आधारित है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में लड़कियों को बड़ा तोहफा देते हुए हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल की स्थापना की बात कही है। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे लड़कियों की शिक्षा में बड़ा सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें:Health Budget 2026: कैंसर-डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती, AHP और आयुष सेक्टर को मिली बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article