Budget 2026 LIVE Updates: केंद्रीय बजट को 'दिशाहीन' बोलीं ममता बनर्जी, शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 1600 अंकों की गिरावट

1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रही हैं। कई बड़े ऐलान किए जा रहे हैं ।

एडिट
Budget 2026 LIVE Updates Nirmala Sitharaman Modi Govt Jobs Income Tax Slabs

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को संसद में आम बजट 2026-27 पेश करेंगी। सुबह 11 बजे से वित्त मंत्री बजट भाषण शुरू करेंगी। NDA सरकार के तीसरे टर्म का ये दूसरा पूर्ण बजट होगा। इसके साथ ही निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्त मंत्री बनेंगी जो लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी।

  • Feb 01, 2026 12:24 IST

    कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती

    nirmala-sitharaman-medicines-cheaper

    कैंसर और डायबिटीज की दवाओं के साथ साथ सात गंभीर बीमारियों की भी दवाइयां सस्ती होंगी।

    शेयरधारकों की आय को कैपिटल गेन के रूप में माना जाएगा और इसके लिए प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। कर संरचना के तहत कॉरपोरेट करदाताओं से 22 प्रतिशत जबकि नॉन-कॉरपोरेट करदाताओं से 30 प्रतिशत कर लिया जाएगा। वहीं, अन्य श्रेणियों के लिए कर की दर 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दी गई है।

    क्रेडिट से जुड़े प्रावधानों के तहत बैड क्रेडिट को आगे ले जाने की अवधि 1 अप्रैल 2026 के बाद मान्य नहीं होगी, जबकि 30 मार्च 2026 के बाद इसकी तिथि में बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा उत्पाद शुल्क में छूट दी जाएगी और शुल्क दरों में बदलाव के साथ टैरिफ शेड्यूल में भी संशोधन किया जाएगा। सरकार ने चमड़ा और वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इन्हें ड्यूटी-फ्री करने का भी फैसला किया है 

  • Feb 01, 2026 12:13 IST

    टैक्स हॉलिडे की सुविधा

    डेटा सेंटर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई अहम प्रस्ताव किए हैं। क्लाउड सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को टैक्स हॉलिडे की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए 5 वर्षों तक टैक्स में छूट का प्रावधान किया गया है। वहीं, क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को वर्ष 2047 तक टैक्स हॉलिडे देने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी निवेश को नई गति मिलेगी।  

  • Feb 01, 2026 12:10 IST

    11.7 लाख करोड़ रुपये उधार लेगी सरकार

    बजट 2026 लाइव के तहत केंद्र सरकार ने बताया है कि वह वित्त वर्ष 2026-27 में अपने राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए प्रतिभूतियों के जरिए 11.7 लाख करोड़ रुपये उधार लेगी। यह कदम सरकार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और खर्च प्रबंधन के लिए उठाया जाएगा।  

  • Feb 01, 2026 12:08 IST

    करदाताओं को बड़ी राहत

    करदाताओं को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) के तहत बड़ी राहत दी गई है। अपील की प्रक्रिया पूरी होने तक करदाताओं पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। मुख्य करदाता को अपनी फाइल की गई रिटर्न को अपडेट करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स का प्रावधान रहेगा, जिससे करदाता बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपनी गलती सुधार सकेंगे।  

  • Feb 01, 2026 12:04 IST

    जुलाई तक दाखिल कर सकते हैं रिटर्न

    छोटे करदाताओं को राहत देने के लिए ऑटोमेटेड प्रक्रिया के तहत निल डिडक्शन सर्टिफिकेट जारी किए जा सकेंगे। इसके लिए करदाता फॉर्म 15G जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही, संशोधित रिटर्न अब 31 दिसंबर से 31 मार्च के बीच कम शुल्क के साथ दाखिल की जा सकेगी। वहीं, आईटीआर-1 और आईटीआर-2 रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। 

  • Feb 01, 2026 11:57 IST

    सीतारमण ने क्रिएटिव और डिज़ाइन शिक्षा पर ज़ोर दिया

    WhatsApp Image 2026-02-01 at 3.37.07 PM

    स्कूल-कॉलेजों में खुलेंगी AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब 

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया कि AVGC सेक्टर (एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) में 2030 तक करीब 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने घोषणा की है कि वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज, मुंबई की मदद करेगी, ताकि देशभर के 15,000 सेकंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जा सकें।

    नार्थ ईस्ट में खुलेगा नया NID 

    भारतीय डिज़ाइन इंडस्ट्री में बढ़ती मांग को देखते हुए, पूर्वी भारत में एक नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (NID) स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य डिज़ाइन शिक्षा और विकास को मजबूत करना है।


    इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप खुलेंगी 

    उच्च शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र  सरकार राज्यों को सहयोग करेगी ताकि बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जा सकें। इन शैक्षणिक क्षेत्रों में कई विश्वविद्यालय, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, स्किल सेंटर और रहने की सुविधाएं भी शामिल होंगी।

  • Feb 01, 2026 11:55 IST

    दिव्यांग सहारा योजना की शुरुआत

    WhatsApp Image 2026-02-01 at 3.41.42 PM

    खेलों के क्षेत्र मेंखेलो इंडिया मिशन की शुरुआत की जाएगी। इस मिशन के तहत एकीकृत विकास मॉडल अपनाते हुए प्रतिभा की पहचान और उसके विकास पर जोर दिया जाएगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थित तरीके से नए मंच और ढांचे विकसित किए जाएंगे, ताकि उभरते खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें। इसके साथ ही मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के लिए 500 सरोवरों को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इन्हें बाजार से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही क्रेडिट लिंक सब्सिडी की शुरुआत की जाएगी।

    इसके अलावा, उच्च क्षेत्र वाले कृषि इलाकों में उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा और तटीय क्षेत्रों में काजू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।  दिव्यांग सहारा योजना की शुरुआत

  • Feb 01, 2026 11:53 IST

    बुद्ध स्थल की स्थापना 

    पूर्वात्तर में बुद्ध स्थल पर अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में बुद्ध प्रसर की स्थापना की जाए।

  • Feb 01, 2026 11:53 IST

    मेंटल हेल्थ एंड ट्रामा केयर

    रांची में मेंटल हेल्थ एंड ट्रामा केयर की स्थापना होगी। ये शीर्ष संस्थाएं होगी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दिव्यांग वृद्ध जनों के लिए।

  • Feb 01, 2026 11:49 IST

    पर्यटन को बढ़ावा देने टरटल ट्रेन की स्थापना, हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

    उड़ीसा, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टरटल ट्रेन की स्थापना होगी। विश्व स्तरीय पर हिमाचल, उत्तराखंड में ट्रेकिंग की व्यवस्था की जाएगी।  लड़कियों की शिक्षा के लिए हर जिले में खोला जाएगा एक नया गर्ल्स हॉस्टल खोला जाएगा।  

  • Feb 01, 2026 11:41 IST

    पांच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना होगी

    पांच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना होगी। प्राचीन भारत की योग परंपरा को बढ़ावा देने के लिए योग को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त पहचान दी जाएगी। किसानों द्वारा उगाई जा रही औषधीय जड़ी-बूटियों की बढ़ती मांग को देखते हुए देश में तीन नए आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे। साथ ही जामनगर में डब्ल्यूएचओ का एक केंद्र स्थापित होगा, जो योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं पशुधन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जाएगा। इसके तहत पैरा-वेटेनरी कॉलेजों की स्थापना की जाएगी, जिससे पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन से जुड़ी सेवाएं बेहतर होंगी।

  • Feb 01, 2026 11:36 IST

    मेडिकल पर्यटन केंद्र को बढ़ावा देने के लिए नई योजना

    मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत निजी भागीदारी के साथ 5 मेडिकल हब विकसित किए जाएंगे। इन मेडिकल हब में आयुष्मान केंद्र, उन्नत चिकित्सा सुविधाएं और पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि भारत को वैश्विक मेडिकल टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाया जा सके।  

  • Feb 01, 2026 11:34 IST

    फॉरेन एक्सचेंज प्रबंधन के ​​​लिए 2 हजार करोड़ का आवंटन

    विदेशी मुद्रा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। साथ ही बैंकिंग ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। वहीं, अमृत योजना के तहत भी 100 करोड़ रुपये के प्रस्ताव की घोषणा की गई है। 

  • Feb 01, 2026 11:30 IST

    7 हाई स्पीड रेल कॉरीडोर बनेंगे

    WhatsApp Image 2026-02-01 at 3.37.09 PM (1)

    देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगी। इसके साथ ही हर प्रमुख आर्थिक शहरी क्षेत्र को विकास कार्यों के लिए 5 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। बिहार के पटना और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जहाजों की मरम्मत से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, अगले 5 वर्षों में 20 नए जलमार्ग (वॉटरवे) तैयार किए जाएंगे, जिससे परिवहन और व्यापार को नई गति मिलेगी।  

  • Feb 01, 2026 11:28 IST

    हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना शुरू होगी

    WhatsApp Image 2026-02-01 at 3.37.08 PM

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2026 में खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण, कौशल विकास और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करते हुए वैश्विक बाजार में विस्तार और ब्रांडिंग के लिए अपेक्षित सहायता प्रदान करना है। इससे बुनकरों, ग्राम उद्योगों, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम और ग्रामीण युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। 

  • Feb 01, 2026 11:26 IST

    सरकार आईसीएआई के लिए पाठ्यक्रम की शुरुआत

    सरकार आईसीएआई के लिए पाठ्यक्रम की शुरुआत करेगी। मान्यता प्राप्त केंद्र को इनका अनुपालन करना होगा। बायोफार्मा मैनन्युफैक्चरिंग हब, 3 केमिकल पार्क, सेमीकंडक्टर मिशन की योजना है।

    • Champion MSME के लिए 10 हजार करोड़ 
    • कंटेनर विनिर्माण योजना 10 हजार करोड़

  • Feb 01, 2026 11:21 IST

    लेनदेन के प्लेटफार्म की स्थापना

    लेनदेन के प्लेटफार्म की स्थापना, जोअन्य कॉर्पोरेट के लिए भी ये काम करेंगे। वित्त विभाग से संबंधित ये जानकारी का आदान प्रदान करेंगे।  

  • Feb 01, 2026 11:19 IST

    एसएमएमई को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ का प्रस्ताव

    WhatsApp Image 2026-02-01 at 3.37.09 PM

    एसएमएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य भविष्य के चैंपियन उद्योगों को तैयार करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। इसके तहत उद्योगों का चयन उनकी क्षमता और विकास की संभावनाओं के आधार पर किया जाएगा, ताकि एसएमएमई सेक्टर को मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।  

  • Feb 01, 2026 11:18 IST

    बायोफार्मा हब बनाने के लिए 40 हजार करोड़ का बजट

    भारत को बायोफार्मा हब बनाने के लिए 40 हजार करोड़ का बजट का प्रावधान। क्लिनिकल स्थलों का विकास 1000 स्थलों पर ट्रायल होगा।  

    नेशनल फाइबर स्कीम के तहत वस्त्र उद्योग में तकनीक को बढ़ावा देते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। इसके साथ ही नेशनल हैंडलूम को और सशक्त किया जाएगा, जिससे बुनकरों और कारीगरों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार टेक्सटाइल इकोसिस्टम को व्यापक रूप से विकसित करने पर भी जोर देगी। इस दिशा में महात्मा गांधी स्वराज योजना की शुरुआत की जाएगी। साथ ही, बुनकरों को अपनी खुद की ब्रांडिंग का अवसर देने के लिए ‘एक जिला, एक उत्पाद’ व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाएगा।   

  • Feb 01, 2026 11:14 IST

    रेयर अर्थ के लिए नई योजनाओं का ऐलान

    रेयर अर्थ पर्मोनेंट के लिए उड़ीसा, केरल, आंध्रप्रदेश  पर विशेष कॉरिडोर बनेंगे। जहां इनका खनन होगा। इसके लिए 3 रसायन पार्क बनाएंगे। मजबूत पूंजिगत उत्पाद शामिल हैं। 

  • Feb 01, 2026 11:12 IST

    बजट का पार्ट 1 शुरू

    AS

    हमारा लक्ष्य महात्वाकांक्षाओं को पूरा करना है। ये शक्ति से संचालित बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। हमारा संकल्प गरीबों को सुविधाएं देने हैं। ये पहला ऐसा बजट है तो कर्तव्य भवन में बना है।  हमारा पहला कर्तव्य आर्थिक विकास को बढ़ाकर उत्पादकता को वृद्धि करना है।  

  • Feb 01, 2026 11:10 IST

    देश की आर्थिक दिशा पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, पिछले 12 वर्षों में सरकार के कार्यकाल के दौरान देश की आर्थिक दिशा स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, निरंतर विकास और नियंत्रित महंगाई से पहचानी गई है। यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का परिणाम है, जो हमने अनिश्चितताओं और व्यवधानों के दौर में भी किए।  

  • Feb 01, 2026 11:06 IST

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में लगातार नौवां बजट भाषण शुरू किया। हम वित्तीय स्थिरता लाए हैं। हमने घरेलू निर्माण को बढ़ाया है। हमारे नागरिकों को हर तरीके से लाभ मिले, कृषि उत्पादका बढ़े, रोजगार बढ़े इस पर प्रयास रहा है।

  • Feb 01, 2026 10:48 IST

    बजट को मिली मंजूरी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक, केंद्रीय कैबिनेट ने बजट 2026-27 को मंजूरी दे दी है।  अब बजट को संसद में रखा जाएगा।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में बजट भाषण पढ़ेंगी। 

  • Feb 01, 2026 10:02 IST

    राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ​खीर खिलाई

    WhatsApp Image 2026-02-01 at 10.00.46 AM (1)

  • Feb 01, 2026 09:17 IST

    राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    WhatsApp Image 2026-02-01 at 9.32.24 AM

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी हैं।  यहां वह  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी इसके साथ ही बजट के बारे में जानकारी देंगी। फिर वित्त मंत्री संसद आएंगी।  

  • Feb 01, 2026 09:14 IST

    सुबह 11 बजे शुरू होगी लोकसभा की कार्यवाही

    लोकसभा की लिस्ट ऑफ बिजनेस के मुताबिक, आज सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार की अनुमानित आय और व्यय का विवरण सदन के पटल पर रखेंगी। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री FRBM Act, 2003 की धारा 3(1) के तहत दो महत्वपूर्ण वक्तव्य भी सदन में पेश करेंगी। इन दस्तावेजों के जरिए सरकार की मीडियम टर्म फिस्कल प्लानिंग और मैक्रो-इकोनॉमिक दृष्टिकोण की झलक मिलेगी।

  • Feb 01, 2026 08:36 IST

    वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण 

    WhatsApp Image 2026-02-01 at 9.10.31 AM

    वित्त मंत्रालय के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से निकल गईं हैं। जहां वह सबसे पहले अधिकारियों से मिलेंगी और उसके बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने जाएंगी।  

  • Feb 01, 2026 06:24 IST

    आम बजट से समाज के हर वर्ग को उम्मीदें

    budget 2026

    उम्मीद है कि बजट में महंगाई, टैक्स और व्यापार को राहत देने के प्रावधान होंगे। आम बजट 2026 को लेकर समाज के हर वर्ग में खासा उत्साह और उम्मीदें हैं। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि आम बजट में इस बार रक्षा, बुनियादी ढांचा, पूंजीगत खर्च (कैपेक्स), बिजली क्षेत्र और अफोर्डेबल हाउसिंग के विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article