Budget 2026 for Import Export: वित्त मंत्री का आयात-निर्यात पर बड़ा ऐलान, सेमीकंडक्टर-एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर इंपोर्ट शुल्क में छूट

Budget 2026 for import export: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का बजट पेश किया। इस बजट में आयात व निर्यात को लेकर भी कई बड़ी बातें कही गई हैं। बजट 2026 में कैंसर, विदेश यात्रा, व्यक्तिगत आयात के साथ कई अन्य चीजों पर टैक्स कम किया गया है, जिससे आम आदमी को काफी फायदा होगा।

budget (13)

Budget 2026 for import export: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का बजट पेश किया। इस बजट में आयात व निर्यात को लेकर भी कई बड़ी बातें कही गई हैं। बजट 2026 में कैंसर, विदेश यात्रा, व्यक्तिगत आयात के साथ कई अन्य चीजों पर टैक्स कम किया गया है, जिससे आम आदमी को काफी फायदा होगा। वहीं, कोयला, शराब और शेयर बाजार में सट्टेबाजी पर टैक्स बढ़ाया गया है, जिससे इन चीजों की लागत पहले के मुकाबले बढ़ जाएगी।

कैंसर की दवाओं से हटाई गई कस्टम ड्यूटी

बजट 2026 में कैंसर की 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। साथ ही 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष भोजन को आयात शुल्क में छूट दी गई है। वहीं, व्यक्तिगत आयात पर टैरिफ को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है और विदेशा यात्रा टूर पैकेज पर टीसीएस को 5 प्रतिशत/20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया है।

Budget 2026

चमड़े उद्योग के कच्चे माल पर बढ़ाई गई आयात छूट समयसीमा

समुद्री उत्पादों की प्रोसेसिंग के लिए आयात सीमा बढ़ाई गई है। इससे मछली पालन उद्योग से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। संबंधित समुद्री उत्पाद सस्ते उपलब्ध होंगे। जूतों के ऊपरी हिस्सों के निर्यात के लिए शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी गई। इससे जूते बनाने की लागत कम होगी। देश में बिकने वाले जूते सस्ते होंगे। चमड़े और वस्त्र परिधानों के कच्चे माल पर आयात छूट की समयसीमा एक साल बढ़ाई गई।

औद्योगिक और महत्वपूर्ण खनिज पर आयात में छूट

लिथियम आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इससे  इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी सस्ते होंगे। वहीं माइक्रोवेव ओवन बनाने वाले पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। इसके अलावा सेमीकंडक्टर और अन्य अहम खनिजों की प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर आयात में छूट दी गई है। इससे उत्पादन लागत कम होगी। उद्योगों को मजबूती और घरेलू उत्पादन बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-02-01 at 3.37.08 PM (2)

एयरक्राफ्ट के पुर्जों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट

बायोगैस मिश्रित सीएनजी पर शुल्क में छूट दी गई है। इससे बायोगैस आधारित ईंधन सस्ता होगा। ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। एयरक्राफ्ट के पुर्जों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। रक्षा उपकरणों के पुर्जों पर आयात शुल्क में छूट से भारत में विमान और रक्षा उपकरण बनाने की लागत कम होगी।

विदेशी टूर पैकेज पर TCS घटाकर 2% किया गया। विदेश में पढ़ाई या इलाज के लिए पैसा भेजने पर LRS के तहत TCS घटाकर 2% किया गया। इससे मरीजों, छात्रों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खर्च कम होगा।

कबाड़ पर बढ़ाया गया आयात शुल्क

इसके अलावा, माइक्रोवेव ओवन, जूते, विदेश में पढ़ाई करना, सोलर एनर्जी से जुड़े चीजें, बैटरी, बायोफ्यूल मिली सीएनजी, हवाई जहाज के कलपुर्जे, चमड़े का निर्यात और बीड़ी आदि भी सस्ते हो जाएंगे। दूसरी तरफ, आयात शुल्क में इजाफा होने से कबाड़ और खनिज आदि महंगे हो जाएंगे। बजट 2026 में सरकार ने शराब (मानव उपभोग के लिए) पर टीसीएस की दर एक प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दी है।

इसके अलावा डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग कम करने के लिए सरकार ने बजट 2026 में फ्यूचर्स पर एसटीटी को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। ऑप्शंस पर अब एसटीटी बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया गया है। सरकार ने बायबैक में शेयर सरेंडर करने पर सभी प्रकार के शेयरधारकों को होने वाले फायदे को कैपिटन गेन में लाने का प्रस्ताव रखा है। इससे अब बायबैक से होने वाली आय पर अधिक टैक्स लगेगा। वहीं सरकार ने बायबैक में शेयर सरेंडर करने पर सभी प्रकार के शेयरधारकों को होने वाले फायदे को कैपिटन गेन में लाने का प्रस्ताव रखा है। इससे अब बायबैक से होने वाली आय पर अधिक टैक्स लगेगा।

यह भी पढ़ें: Budget 2026 for Women: महिलाओं को बड़ा तोहफा, बजट में वित्त मंत्री ने किया सी-मार्ट योजना का ऐलान, अब हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article