Top Hindi News Today: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरु, तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी में 8.3 हुई ग्रोथ

Top Hindi News Today:  तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी में 8.3 हुई ग्रोथ, यह ग्रोथ एसबीआई के अनुमान से भी बेहतर रही.

Top Hindi News Today: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरु, तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी में 8.3 हुई ग्रोथ

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए  गुरुवार 29 फरवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

    11: 35 PM

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरु

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बृहस्पतिवार रात को यहां पार्टी मुख्यालय में हो रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित समिति के सदस्य शामिल हो रहे हैं। बैठक में अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिए जाने पर मंथन होने की उम्मीद है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह बैठक में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी, निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा 543 लोकसभा सीट पर चुनाव की घोषणा करने से पहले अपने उम्मीदवारों के नाम पर विचार कर रही है।

Image

राज्य के नेता केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तब हिस्सा लेते हैं जब उनसे संबंधित राज्यों की सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए विचार किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने 2019 में हार वाली जिन सीटों पर विशेष ध्यान देने की योजना बनाई है, उन पर प्रत्याशियों के नाम पहली सूची में सामने आ सकते हैं।

भाजपा मुख्यालय में हो रही बैठक में विभिन्न राज्यों के नेता शामिल हो रहे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल हैं।

19.20 PM

   तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी में 8.3 हुई ग्रोथ 

GDP Growth India: भारत में आज जीडीपी के आंकड़े जारी हुए हैं. भारत की जीडीपी 8.4% की ग्रोथ हुई है. इस ग्रोथ के लिए असली वजह मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में हुई ग्रोथ है.

18.40 PM

   राम रहीम को पैरोल देने पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरकार को दिया नोटिस

HighCourt on RamRahim: राम रहीम को पैरोल देने पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए हरियाणा सरकार को नोटिस भेजा है. साध्वियों के यौन शोषण और 2 हत्याओं के केस में राम रहीम आरोपी है. कोर्ट ने कहा पैरोल देने से पहले अब सरकार पहले हाईकोर्ट से पूछे.

18.25 PM

   कांग्रेस ने खत्म की विधायकों की नाराजगी, सुक्खू बने रहेंगे सीएम

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश में सरकार पर और क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने आज 29 फरवरी की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोजित हुई. जिसमें कांग्रेस ने कहा कि सभी विधायकों को मना लिया गया है. सुक्खू सीएम बने रहेंगे.

16.50 PM

   अबकी बार 400 पार का नारा जनता ने दिया

PM Narendra Modi: गुरुवार को एमपी नरेंद्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश को 17 हजार 500 करोड़ रुपए की सौगात दी। पीएम ने विकसित भारत विकसित मध्‍य प्रदेश कार्यक्रम के तहत कई परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन किया। वहीं पीएम मोदी ने उज्‍जैन में विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा जनता ने दिया है। जनता का ये विश्‍वास भाव-विभोर करने वाला है।

publive-image

15.30 PM

   1993 सीरियल ब्‍लास्‍ट केस में आरोपी अब्‍दुल करीम टुंडा बरी

1993 serial blasts: राजस्‍थान के अजमेर की टाडा कोर्ट में 1993 के बम धमाकों के आरोपी अब्‍दुल करीम टुंडा को सबूत के अभाव में कोर्ट ने निर्दोष बताते हुए बरी कर दिया है। बता दें कि अब्‍दुल करीम टुंडा को 2013 में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि इस सीरियल बम ब्‍लास्‍ट केस के मुख्‍य आरोपी अब्‍दुल करीम टुंडा को कोर्ट ने हर धारा, हर एक्ट से बरी कर दिया है। बता दें कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की पहली बरसी 6 दिसंबर 1993 को देशभर में कई ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। इसी मामले में अब्दुल करीम टुंडा पर दहशत फैलाने का आरोप लगा था। ये ब्लास्ट देश के कोटा, सूरत, कानपुर, सिकंदराबाद, मुंबई और लखनऊ की ट्रेनों में हुए थे।

publive-image

15.10 PM

   आरोपी शेख शाहजहां को TMC ने 6 साल के लिए किया निलंबित

TMC leader suspended: पश्चिम बंगाल के सबसे चर्चित संदेशखाली, महिलाओं से यौन उत्‍पीड़न और जमीन हड़पने के मामले में आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इधर तृणमूल कांग्रेस ने शेख शाहजहां को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।

publive-image

   CM मोहन ने की घोषणा, शुक्रवार 1 मार्च को लाड़ली बहनों के खातों में आ जाएगी किस्त

MP Ladli Bahna March Kist: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आज 29 फरवरी को सीहोर दौरे पर हैं। यहां के आष्टा में हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उन्होंने एक बार ​फिर ऐलान किया है कि लाड़ली बहनों कल यानी शुक्रवार को 1 तारीख है। आपके खाते में लाड़ली बहना योजना का पैसा आ जाएगा।

13.30 PM

   व्यापम महाघोटाले में 2 डॉक्टर को 4-4 साल की सजा

Vyapam Scam: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम महाघोटाले मामले को भले ही 10 साल से ज्यादा हो गए हों, लेकिन अब भी इस केस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में हाल ही में विशेष न्यायाधीश CBI अजय सिंह की अदालत ने 2 डॉक्टरों को 4-4 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 13 हजार 100 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

13.00 PM

   अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत अन्‍न सेवा से

Ambani Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार (28 फरवरी) से अन्न सेवा के साथ शुरू हुए। गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में स्थानीय लोगों को खाना खिलाया गया।

अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को आमंत्रित गया है। मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट ने खुद गांववालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा।

12.30 PM

   शेख शाहजहां 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

Sandeshkhali Controversy: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शेख को बंगाल पुलिस ने गुरुवार सुबह नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से उसे गिरफ्तार किया था। वह 55 दिन से फरार था।

12.00 PM

   किसानों की बड़ी बैठक आज, ले सकते हैं बड़ा फैसला

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए एक बार फिर अंबाला में दो दिन इंटरनेट बंद करने का निर्णय लिया गया। किसानों के रुख को देखते हुए प्रशासन ने 28 व 29 को इंटरनेट बंद करने का ऐलान किया था। कई एरिया में इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।

उधर शंभू बॉर्डर पर किसानों ने अब पक्के टेंट लगाने शुरू कर दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब मांगे मनवाने तक किसान शंभू बॉर्डर पर ही पक्का डेरा जमाएंगे। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

11.30 AM

   कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित, व्हिप के उल्लंघन पर स्पीकर ने लिया एक्शन

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश की सियासत में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित हो गए हैं। व्हिप के उल्लंघन पर स्पीकर ने बड़ा एक्शन लिया है।

10.50 AM

   यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

UP Police Bharti Scam: यूपी में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में STF की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें एसटीएफ यूनिट गोरखपुर और सिद्धार्थ नगर की पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के चार आरोपियों को नेपाल सीमा स्थित कोटिया बाजार से गिरफ़्तार किया है। इन सभी के पास से अभ्यर्थियों की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, ब्लैंक चेक, मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त हुए हैं।

10.00 AM

   एमपी में इस सांसद का कट सकता है टिकट, इनके नामों पर चर्चा

MP Loksabha Election 2024: एमपी में लोकसभा चुनाव से बड़ी खबर, सांसद प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि टिकट मिलने वालों की रेस में आलोक शर्मा, नरोत्तम मिश्रा और वीडी शर्मा का नाम सामने आ रहा है। आज दिल्ली में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में इस पर फैसला हो सकता।

9.36 AM

   संदेशखाली में TMC शाहजहां शेख के घर के आसपास धारा 144 लागू

Shahjahan Sheikh: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से फरार TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज 2 बजे उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही शाहजहां शेख के घर के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

9.15 AM

   अखिलेश यादव आज नहीं होंगे CBI के सामने पेश

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे। केंद्रीय एजेंसी ने खनन घोटाला मामले में उन्हें तलब किया था। CBI ने अखिलेश को बतौर गवाह बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। आज सपा अध्यक्ष को दिल्ली आकर अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे।

8.50 AM

   UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में STF ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

UP Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में SOG सर्विलांस सेल, STF यूनिट गोरखपुर और इटावा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अभ्यर्थियों की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन, ब्लैंक चेक और लैपटॉप बरामद हुआ है।

8.30 AM

   श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

Mathura Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में दाखिल 18 याचिकाओं पर आज सुबह 11.30 बजे से इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

8.05 AM

   बंगाल: संदेशखाली का टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार

Shahjahan Sheikh Arrested: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से फरार TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज 2 बजे उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

7.53 AM

   किसान शुभकरण सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार

किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण सिंह के शव को आज खनौरी बॉर्डर पर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

7.15 AM

   MP के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 21 घायल

Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में पिकअप वाहन के पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 21 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा शहपुरा थाना बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट का है। हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article