Top Hindi News Today: कोरबा में कोयला खदाम में दबने से 3 लोगों की मौत, 1 को सुरक्षित निकाला, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई

Top Hindi News Today: MP में रिटायर्ड IAS आनंद शर्मा फिर बने CM Mohan Yadav के OSD, गुजरात टाइटन्स को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी IPL 2024 से बाहर

Top Hindi News Today: कोरबा में कोयला खदाम में दबने से 3 लोगों की मौत, 1 को सुरक्षित निकाला, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई

Top Hindi News Today:बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए गुरुवार 22 फरवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

    8 : 27 PM

    कोयला खदाम में दबने से 3 लोगों की मौत, 1 को सुरक्षित निकाला

कोरबा। जिले की एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। कोयले की तस्करी कर रहे 4 लोग कोयला खदान में दब गए। जिसमें तीन लोगों की मौत गई। वहीं एक व्यक्ति को कोयले के ढेर से सरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना गुरुवार शाम 4 बजे की है। पूरा मामला हरदीबाजार थाना इलाके का है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1760682122766102558

    8: 01 PM

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को देशभर में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने खरगे पर खतरे की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो पूरे देश में खरगे को जेड-प्लस सुरक्षा प्रदान करेंगे।

लाल डायरी में क्या लिखा है?, खरगे ने जनसभा में पढ़कर सुनाया

    7 : 14 PM

    सरकार ने 150 से ज्यादा वेयर हाउस को ब्लैक लिस्ट किया

भोपाल। सरकार ने 150 से ज्यादा वेयर हाउस को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इन वेयर हाउस पर पिछले साल अनाज रखने के उचित प्रबंध न करने के आरोप लगे थे। साथ ही इन वेयर हाउस में रखा अनाज भी बड़ी मात्रा में अनाज खराब हो गया था।

वेयर हाउस के संचालकों ने गोदामों में कीटों को मारने के लिए व्यवस्था नहीं की थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। ब्लैक लिस्ट हुए वेयर हाउस में 16 तो जबलपुर के हैं। इस संबधं में राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ये कार्रवाई की है।

    5 : 16 PM

    मणिपुर में मैतेई समुदाय को ST दर्जा नहीं मिलेगा, हाईकोर्ट ने फैसले का विवादित पैराग्राफ हटाया

मणिपुर में हाईकोर्ट ने गरुवार को मैतई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने वाले विचार का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने पूर्व में दिए आदेश को सुप्रीम कोर्ट की कॉन्स्टिटयूशनल बेंच के खिलाफ बताया है। जस्टिस गोलमेई गैफुलशिलु की बेंच ने ये फैसला दिया है।

बता दें कि पिछले साल 27 मार्च से राज्य में इसी आदेश के बाद से मैतई और कुकी समुदाय के बीच संघर्ष चल रहा है। इसमें 200 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

     4: 25 PM

    विदिशा में पदस्थ BCM  को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा

विदिशा। भोपाल की लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को विदिशा के सिरोंट में ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर बीसीएम को रिश्वत रंगे हाथों पकड़ा है। बीसीएम संध्या जैन राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में पदस्थ है। लोकायुक्त ने संध्या जैन (32) को 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। संध्या के खिलाफ झुकरहोज गांव की आशा कार्यकर्ता हरिबाई ने 14 फरवरी को लोकायुक्त से शिकायत की थी।

सिरोंज में आशा कार्यकर्ताओं से रिश्वत मांगना BCM को पड़ा महंगा, लोकायुक्त ने ₹7000 लेते रंगे हाथ धर दबोचा | Lokayukta police caught Sandhya Jain taking ₹ 7000 for demanding ...

3.50 PM

   MP में रिटायर्ड IAS आनंद शर्मा फिर बने CM के OSD

MP CM New OSD: रिटायर्ड आईएएस आनंद शर्मा सीएम मोहन यादव के ओएसडी नियुक्त हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 फरवरी को आदेश जारी कर दिया है। शर्मा सिंहस्थ कार्य और धार्मिक न्यास विभाग के काम देखेंगे। बता दें कि आनंद शर्मा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के भी ओएसडी रहे हैं। ​

cm-osd-order

2.55 PM

   गुजरात टाइटन्स को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी IPL 2024 से बाहर

Mohammed Shami IPL 2024: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाएं टखने में चोट लगने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शमी को इसके लिए ब्रिटेन में सर्जरी की आवश्यकता होगी।

2.00 PM

    राजस्थान के नागौर में बड़ा सड़क हादसा

Rajasthan Accident: राजस्थान के नागौर में बड़ा हादसा हो गया। जहां डेगाना में निकल रही शोभा यात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो कार यात्रा में जा घुसी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

11.00 AM

   ED ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को भेजा 7वां समन

Arvind Kejriwal New ED Summon: शराब नीति में हुए कथित घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने सातवां समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने दिल्ली सीएम से 26 फरवरी सोमवार को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले सीएम केजरीवाल को 6 समन जारी होने के बाद भी वह अब तक पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए हैं. इन समन को छोड़ना केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

10.30 AM

   पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर सीबीआई की रेड

CBI Raided Satyapal Malik: जम्मू-कश्मीर में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास और दफ्तर पर सीबीआई ने रेड की है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में भी 30 ठिकानों पर छापा डाला। पूरा मामला किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर प्रस्तावित किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए 2019 में 2200 करोड़ रुपये के सिविल वर्क का कॉन्ट्रैक्ट देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

10.15 AM

   महाभारत के श्रीकृष्ण के आरोप पर आईएएस पत्नी ने किया ये खुलासा

MP Niteesh Bharadwaj News: बीते दिनों महाभारत के श्रीकृष्ण भारद्वाज द्वारा अपनी आईएएस पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब जबाव देते हुए उनकी पत्नी स्मिता भारद्वाज के खुलासे सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पति ने उन पर नौकरी छोड़ने का दबाव डाला और जब मैंने मना किया, तो उन्होंने तलाक का विकल्प चुना।

10.00 AM

   सिग्नल पर रुका राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का काफिला

Rajasthan CM: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सड़क पर आम आदमी की तरह चलने का फैसला किया है। ताकि जनता को ट्रेफिक संबंधी कोई परेशानी न हो। इसे लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यही कारण है कि जब उनका काफिला रेड सिग्नल पर आम आदमी की तरह रुका तो सीएम शर्मा की फोटो निकालने लोग रुक गए।

9.05 AM

   आज दिल्ली में CM अरविंद केजरीवाल ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। CM आवास पर शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में दिल्ली में बढ़े हुए पानी के बिलों के लेकर वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पर चर्चा होगी।

08.30 AM

   UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से

UP Board Exam 2024: उत्तर प्रदेश में आज यानी 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो रही है। परीक्षा राज्य के 8,265 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिनमें से 566 सरकारी, 3,479 वित्तपोषित और 4,220 गैर-वित्तपोषित स्कूल शामिल हैं। इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

8.20 AM

   किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन 48 घंटे के लिए थमा

Kisan Andolan: किसानों का दिल्ली कूच अभियान 48 घंटो के लिए थम गया है। किसान शुक्रवार 23 फरवरी की शाम को अगली रणनीति का ऐलान करेंगे। सरकार ने फिर से बातचीत का न्योता दिया है। बता दें, कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन चल रहा है।

8.10 AM

   श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई आज

Eidgah controversy: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। तो वहीं हिंदू पक्ष का दावा है, कि शाही मस्जिद ईदगाह की संपत्ति नहीं है।

8.00 AM

   लोकसभा चुनाव को लेकर एमपी BJP की बड़ी बैठक आज

BJP Meeting: लोकसभा चुनाव को लेकर एमपी BJP की आज बड़ी बैठक होगी। बैठक में लोकसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा भी शामिल होंगे। बैठक में मिशन 2024 की रणनीति बनेगी।

7.50 AM

   MP में ग्वालियर के हजीरा इलाके में बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 16 लोग घायल

Gwalior Accident: मध्यप्रदेश में ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में बस और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर में 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बस मुरैना से आ रही थी।

7.30 AM

   गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 48 हजार करोड़ की देंगे सौगात

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 24 फरवरी को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 48 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

7.15 AM

   गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में BJP पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की बेठक लेंगे। इसके बाद जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। CM विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article