/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/vastu-tips-2-2.jpg)
Home Renovating Vastu Tips: हमारी लाइफ में आ रही समस्याओं के पीछे कई बार वास्तु दोष (Vastu Dosh) भी एक कारण होता है। ऐसे में यदि आप भी घर का मेक ओवर या उसे रिनोवेट कराने वाले हैं तो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं दस वास्तु टिप्स।
घर के लिए रिनोवेट करने के पहले ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स
घर में पर्याप्त रोशनी
घर में पर्याप्त नेचुरल लाइल यानि सूरज की रोशनी का आना केवल रोशनी के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु के हिसाब से भी जरुरी है। वास्तु के अनुसार दिन में सूर्य प्रकाश और रात में हल्की कृत्रिम रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि आप बेडरूम या लिविंग रूम में हार्ड लाइट या तेज रोशनी के उपयोग से बचें। इसका उपयोग केवल गेस्ट रूम, किचिन के लिए ही किया जाना चाहिए।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips.jpg)
संबंधित खबर: Study Vastu Tips: बच्चे का नहीं लगता पढ़ाई में बिल्कुल मन, माता-पिता अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स, मंत्र
गार्डन के पौधे लाएंगे समृद्धि
वास्तु शास्त्र (Vastu Shstra) में पौधों को बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप घर में कुछ चेंजेस करा रहे हैं तो इस कंडीशन में खिड़की दार बगीचा जरूर बनावाएं। इसके लिए दरवाजे पर कुछ फूलों के गमले रखें और अपने अंदरूनी हिस्सों को कम रोशनी वाले पौधों से सजाएँ। वास्तु शास्त्रियों की मानें तो गोल पत्तियों वाले पौधे, जैसे मनी प्लांट, रबर प्लांट और फिडलर लीफ अंजीर, सौभाग्य और समृद्धि लाने वाले माने जाते हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-1.jpg)
दीवार पर शीशा
वास्तु के अनुसार घर में गलत दिशा में लगा शीशा आपके जीवन में कठिनाइयों को बढ़ा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि शीशा सही दिशा में लगाया जाए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ये आपके जीवन में स्वास्थ्य, धन और रिश्ते संबंधी समस्याओं के बढ़ने का कारण बन सकती हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-2.webp)
बेडरूम में कहां होना चाहिए शीशा
वास्तु के अनुसार घर के बेडरूम में दक्षिण या पश्चिम दीवार पर शीशा भूलकर भी नहीं लगाया चाहिए। ऐसा करने से आपको और परिवार के सदस्यों को नींद संबंधी परेशानियां और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वास्तु शास्त्री ऐसे में सलाह देते हैं घर के बेडरूम में शीशों को हमेशा अंदरुनी हिस्सों में रखना चाहिए। उपयोग न होने पर इन्हें हमेशा ढक कर रखना चाहिए।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-3.jpg)
वास्तु के अनुसार कैसा हो किचिन
वास्तु में किचिन घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक माना जाता है। एक आइडियल किचिन की सही दिशा घर के दक्षिण-पूर्व में होती है। किचिन आपके घर में ऊर्जा का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें गैस टॉप यानि चूल्हा रखने की सही दिशा की बात की जाए तो ये दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर और सिंक लगाने की सही दिशा उत्तर-पश्चिम है। साथ ही किचिन में पर्याप्त वेंटिलेशन और सूरज की रोशनी आने की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-4.webp)
संबंधित खबर : House Key Vastu Tips: घर में क्या है चाबी रखने की सही जगह, जानें क्या कहता है वास्तु
मानसिक चिंता बढ़ाते हैं इस​ दिशा में रखीं चीजें
अगर आप अपने आप को हमेशा चिंतित और भारी महसूस करते हैं, आप समझ जाइए कि आपके घर में दक्षिण और पश्चिम दिशा से जुड़ा वास्तु दोष है। दरअसल फर्नीचर और किसी भी तरह के उपकरण जैसी भारी वस्तुएं केवल दक्षिण और पश्चिम दिशाओं में रखना सही माना जाता है। चूंकि दक्षिण और पश्चिम दिशाओं को पृथ्वी के तत्व से जुड़े माना जाता है। जो स्थिरता, ताकत और सुरक्षा से जुड़ा है। इन दिशाओं में रखी गई भारी वस्तुएं अंतरिक्ष में सुरक्षा और संतुलन की भावना पैदा करेंगी। जबकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में नुकीली या नुकीली वस्तुएं रखने से आप बचें।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-5-859x482.jpg)
वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिए बेड रूम
वास्तु के अनुसार बेडरूम के लिए सबसे सही दिशा दक्षिण-पश्चिम कोना माना जाता है। ध्यान रहे कि शयनकक्ष में बिस्तर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर सिर करके रखना चाहिए।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-6-745x559.webp)
कैसा होना चाहिए पूजा का कमरा
घर में पूजा का कमरा एक ऐसी जगह है जहां पर आज आप मन की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। ऐसे में वास्तु के अनुसार पूजा कक्ष या ध्यान का कोना घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। आपको ध्यान रखना है कि इस दिशा में भूलकर भी टॉयलेट न हो। ऐसा करना आपके लिए बीमारियों और आर्थिक परेशानी को बढ़ाने वाला हो सकता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-9-859x483.webp)
वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का रंग
कई बार ऐसा होता है कि हम अपने घर के अलग-अलग कमरों के लिए अलग-अलग रंग चाहते हैं। इस कंफ्यूजन से बचने के लिए आप सभी कमरों के लिए सबसे पहले चमकीले रंगों से बचें। इसके स्थान पर यदि हाथीदांत या ऑफ-व्हाइट रंग का उपयोग घर के कलर के लिए करते हैं तो ये आपके घर के वास्तु दोष को दूर कर सकता है, क्योंकि वास्तु दोष के लिए उपचारात्मक रंग माना जाता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-9--859x483.jpg)
पॉजिटिव साउंड
अगर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी चाहते हैं तो ऐसे में आपको घर में पॉजिटिव साउंड भी आनी चाहिए। यानी ऐसी ध्वनियां जो आपके सुनने में मन को मोहक लगें। इसके लिए खिड़की पर उत्तर या पूर्व में या किसी पेड़ की मजबूत शाखा पर विंड चाइम या मंदिर की घंटी लटकाई जा सकती है। ये उपाय आपके घर के सौभाग्य को बढ़ाने का सबसे अच्छा और सरल उपाय माना जाता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/vastu-tips-10-.jpg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us