Biggest Jails of India: भारत की सबसे बड़ी जेल के बारे में जानिए, एक साथ रह सकते हैं इतने कैदी

Biggest Jails of India: दुनिया के किसी भी हिस्से में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसना जरूरी है।

Biggest Jails of India: भारत की सबसे बड़ी जेल के बारे में जानिए, एक साथ रह सकते हैं इतने कैदी

Biggest Jails of India: दुनिया के किसी भी हिस्से में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसना जरूरी है। जेलों को सामाजिक न्याय और अपराधियों पर रोकथाम का प्रतीक माना जाता है।

हमारे देश में मौजूद कई जेल हैं, जो अलग-अलग वजहों से मशहूर है। क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी जेल कौन-सी है?

सबसे पहले हम ये जानते हैं कि भारत में कुल कितनी जेल हैं। बता दें कि अपने देश भारत में कुल 1300 से अधिक जेल हैं।

हालांकि भारत सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन जेलों में बंद कैदियों की संख्या 4 लाख से अधिक है, जो कि इन जेल की क्षमताओं से अधिक है।

   ये है देश की सबसे बड़ी जेल

दिल्ली में मौजूद तिहाड़ जेल हमारे देश की सबसे बड़ी जेल है।  भारत सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक इस जेल में कुल 9 केंद्रीय जेल मौजूद हैं।

एक आरटीआई के जवाब में तिहाड़ जेल प्रशासन ने वहां बंद कैदियों के कुछ आंकड़े जारी किए थे, जो 30 अप्रैल 2023 तक के हैं।  इसके मुताबिक तिहाड़ में कुल 20,614 कैदी हैं।

आपको बता दें कि तिहाड़ जेल साउथ एशिया की भी सबसे बड़ी जेल है।

   येरवडा सेंट्रल जेल (Yerawada Central Jail)

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित येरवडा सेंट्रल जेल भारत की दूसरी सबसे बड़ी जेल है, जिसमें कई कुख्यात कैदी सजा काट रहे हैं।

गौरतलब है, कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी भी इसकी दीवारों में कैद हुए थे। वर्तमान में, यहां 3600 कैदियों के लिए रहने का इंतजाम है।

   नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज (Naini central jail)

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित नैनी सेंट्रल जेल देश की सबसे बड़ी जेलों में तीसरे नंबर है। ये केंद्रीय कारागार 237 एकड़ में फैला है।

   पुझल सेंट्रल जेल ,चेन्नई (Puzhal jail)

तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित पुझल सेंट्रल जेल भी देश की टॉप 10 जेलों में शुमार है। इस जेल कैंपस करीब 211 एकड़ में फैला है।

   वेल्लोर सेंट्रल जेल (Vellore Central Prison)

तमिलनाडु की वेल्लोर सेंट्रल जेल भी देश की बड़ी जेलों में से एक है। इसकी स्थापना 1830 में की गई थी। इसका कैंपस 153 एकड़ में फैला है, जो जिले में सबसे बड़ा और तमिलनाडु में दूसरे नंबर पर है।

   दुनिया की 10 सबसे बड़ी जेल

1.  न्यू बिलिबिड प्रिजन (फिलीपींस)

2. सिलिवरी प्रिजन (तुर्की)

3. क्लोंग प्रेम सेंट्रल प्रिजन (थाईलैंड)

4. लॉस एंजिलिस काउंटी जेल (अमेरिका)

5.  तिहाड़ जेल (भारत)

6. राइकर्स आइलैंड (अमेरिका)

7. द हैरिस काउंटी जेल (अमेरिका)

8. द मैरीकोपा काउंटी जेल (अमेरिका)

9. करन-फ्रॉमहोल्ड करेक्शनल फैसिलिटी (अमेरिका)

10.  मेट्रो वेस्ट डिटेंशन सेंटर (अमेरिका)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article