/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-03-15-at-12.32.23.jpeg)
Toll Plaza News: फास्टैग के बाद अब हाईवे पर सफर करना और भी महंगा हो सकता है। दरअसल, चार पहिया व उससे अधिक पहिया वाहनों को एक अप्रैल से बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना पड़ेगा। NHAI अपने सभी टोल प्लाजा में टैक्स बढ़ाएगा, इसके साथ ही किसको कितना अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा इसकी नई कीमतें एक अप्रैल को टोल प्लाजा पर लगा दी जाएंगी।
कानपुर के आसपास के टोल प्लाजा ने निकलने पर देना होगा ज्यादा टैक्स
कानपुर के आसपास के टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहनों को एक अप्रैल से ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। इसके लिए प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ने मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजी है। दरअसल, साल 2008 में हर टोल प्लाजा में टैक्स बढ़ाने का प्रविधान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने किया था। इसके बाद से ही हर वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स बढ़ाया जाता है।
कानपुर से जुड़े हैं ये 7 टोल टैक्स
बाराजोड़, अनंतराम, उकासा, खन्ना, अलियापुर, बड़ौरी, कटोघन।
बड़ौरी टोल पर लग रहा जाम
बड़ौरी टोल पर कभी-कभी सेंसर ठीक तरीके से काम नहीं करता है। इस वजह से कर्मचारी मशीन को कार के पास लाकर फास्टैग को स्कैन करते हैं। ऐसे में जाम लगता है। इसको लेकर विवेक कुमार रस्तोगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को ट्वीट कर शिकायत की है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us