/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Capture-5-4.jpg)
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भले ही टीम पदक से चूक गई हो लेकिन नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3.4 से हार गई।
मोदी ने मैच के बाद ट्वीट किया ,‘‘हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। इस टीम पर गर्व है।’’
मोदी ने कहा कि लोग टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में हमारी महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के हर सदस्य में जबर्दस्त साहस, कौशल और दृढ़ता है। भारत को इस टीम पर गर्व है।’’
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us