Tokyo Olympic 2021: रजत पदक जीतने पर दहिया को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई लोगों ने दी बधाई

Tokyo Olympic 2021: रजत पदक जीतने पर दहिया को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई लोगों ने दी बधाई

ravi kumar dahiya

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी। दहिया गुरूवार को ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गये। उन्हें पुरूष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन जावुर युवेगेव से 4-7 की हार मिली।

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘रवि कुमार दहिया शानदार पहलवान हैं। उनका लड़ने का जज्बा और दृढ़ता कमाल की है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने के लिये उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को रवि दहिया के टोक्यो ओलंपिक 2020 Tokyo Olympic 2021 में रजत पदक जीतने पर गर्व है। आपने बहुत मुश्किल स्थिति में पहुंचने के बावजूद मुकाबलों में वापसी की और जीत हासिल की। सच्चे चैम्पियन की तरह आपने अपनी अंदरूनी ताकत का नजारा पेश किया। शानदार जीत और भारत को गौरवान्वित करने के लिये बधाई। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘आपने कर दिखाया रवि। बधाई हो। आपका प्रदर्शन प्रत्येक Tokyo Olympic 2021 भारतीय के लिये फख्र का पल है। क्या शानदार सफर। भारतीय खेलों के लिये कितना शानदार दिन। ’’

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password