/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/cbse-23.jpg)
मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू सहित कई सितारों ने Tokyo Olympic 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बृहस्पतिवार को बधाई दी।
गौरतलब है कि, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को Tokyo Olympic 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के ‘प्ले ऑफ मैच’ में जर्मनी को 5-4 से हरा कर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतते हुए इतिहास के पन्नों में एक बार फिर अपना नाम दर्ज करा लिया।
शाहरुख खान ने टीम का बधाई देते हुए कहा, ‘‘ वाह। भारतीय पुरुष हॉकी टीम, शुभकामनाएं। दृढ़ चरित्र एंव कौशल का प्रदर्शन अपने उच्चतम पर। क्या रोमांचक मैच था।’’
अभिनेता अनिल कपूर ने भी टीम को बधाई दी और अपने दिवंगत पिता एवं निर्माता सुरेंद्र कपूर को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘ अद्भुत जीत.... काश मेरे पिता इस एतिहासिक दिन को देखने के लिए जिंदा होते... हॉकी पुरुष टीम आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। बधाई।’’
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ दोबारा इतिहास रचने के लिए भारतीय टीम को बधाई। 41 साल बाद Tokyo Olympic 2021 ओलंपिक पदक जीता। क्या मैच था, क्या वापसी की। #टोक्यो2020।’’
तापसी पन्नू ने भी टीम की जीत की एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ कांस्य पद जीत लिया है।’’
इनके अलावा, अदाकारा तमन्ना भाटिया, अमायरा दस्तूर, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता निविन पॉली, फिल्मकार मधुर भंडारकर ने भी Tokyo Olympic 2021 भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us