/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/cbse-19.jpg)
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन हर भारतीय की स्मृतियों में हमेशा रहेगा।
भारत ने कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक अपने नाम किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया,‘‘ 41 साल बाद ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में पदक जीतने वाली हमारी पुरूष हॉकी टीम को बधाई। इस टीम ने बेहतरीन कौशल और दृढ निश्चय का प्रदर्शन किया। इस जीत से देश में हॉकी के एक नये युग का उदय होगा और युवाओं को हॉकी खेलने तथा उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारतीयों को यह दिन हमेशा याद Tokyo Olympic 2021 रहेगा। उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ऐतिहासिक। यह दिन हर भारतीय की स्मृतियों में हमेशा रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिये हमारी पुरूष हॉकी टीम को बधाई। इससे उन्होंने पूरे देश को, खासकर युवाओं को रोमांचित किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’’
खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ,‘‘भारत के लिये करोड़ों चीयर्स। आखिर भारतीय हॉकी टीम ने कर दिया। हमारी पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 की इतिहास पुस्तिका में अपना नाम अंकित करा लिया। एक बार फिर से। हमें आप पर गर्व है।’’
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा ,‘‘बधाई टीम इंडिया। यह पल हर भारतीय के लिये गर्व और हर्ष का है। हमारी पुरूष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’’
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us