Tokyo Olympic 2021: गोल्फ स्पर्धा में मामूली अंतर से चूकीं अदिति अशोक, चौथे स्थान पर रहीं

Tokyo Olympic 2021: गोल्फ स्पर्धा में मामूली अंतर से चूकीं अदिति अशोक, चौथे स्थान पर रहीं

aditi ashok

नई दिल्ली। भारत की अदिति अशोक ओलंपिक खेलों Tokyo Olympic 2021 की गोल्फ स्पर्धा में पदक से मामूली अंतर से चूक गई और खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रही। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गई।

टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympic 2021 में ऐतिहासिक पदक के करीब पहुंची अदिति ने सुबह दूसरे नंबर से शुरूआत की थी लेकिन वह पिछड़ गई। रियो ओलंपिक में 41वें स्थान पर रही अदिति ने हालांकि आशातीत प्रदर्शन किया है। आखिरी दौर में उन्होंने पांचवें, छठे, आठवें, 13वें और 14वें होल पर बर्डी लगाया और नौवें तथा 11वें होल पर बोगी किये।

दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। जापान की मोने इनामी और न्यूजीलैंड की लीडिया को के बीच रजत पदक Tokyo Olympic 2021 के लिये प्लेआफ खेला गया जिसमें इनामी ने बाजी मारी। तूफान के कारण कुछ समय खेल बाधित रहा जब 16 होल पूरे हो चुके थे। अदिति पूरे समय पदक की दौड़ में थी लेकिन दो बोगी से वह को से पीछे रह गई जिन्होंने आखिरी दौर में नौ बर्डी लगाये।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password