8 April History: आज के ही क्रांतिकारी Mangal Pandey को दी गई थी फांसी, जानिए आज का इतिहास

8 April History: इतिहास में 8 अप्रैल का दिन आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले लोगों के नाम पर दर्ज है। 1857 में आज मंगल पांडे को फांसी दी थी।

8 April History: आज के ही क्रांतिकारी Mangal Pandey को दी गई थी फांसी, जानिए आज का इतिहास

8 April History: इतिहास में 8 अप्रैल का दिन आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले लोगों के नाम पर दर्ज है। 1857 में आठ अप्रैल के दिन ही मंगल पांडे (mangal pandey) को फांसी दी गई थी। इस दिन के साथ एक और घटना भी जुड़ी है।

भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के परवानों ने आठ अप्रैल (8 April History) 1929 को दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंका था। इस बम धमाके का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की तरफ दुनिया का ध्यान आकृष्ट करना था।

जन्मदिन विशेष: जब मंगल पांडे को फांसी नहीं देना चाहते थे जल्लाद, ये थी बड़ी वजह

8 अप्रैल में इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं  

देश दुनिया के इतिहास में आठ अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं.

1857 : ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडे (mangal pandey) को फांसी दे दी गई.

1894 : भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन हुआ था.

1929 : क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वटर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी.

भगत सिंह ने Hat पहनकर कहां खिंचवाई थी तस्वीर, बम धमाका करने किस रास्ते पहुंचे थे एसेंबली?

1950 : भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को खत्म करने के मकसद से किया गया था.

1973 : स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन हुआ था। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है.

2013 : ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला था.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article